
संगठनात्मक मजबूती की दिशा में भाजपा का कदम, आशीष सिंह को सौंपा दायित्व
आशीष सिंह बने भाजयुमो जिला एमसीबी के प्रभारी, युवा शक्ति को करेंगे मजबूत।
MCB
भारतीय जनता पार्टी संगठन ने जिला एमसीबी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला एमसीबी का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
पार्टी संगठन द्वारा जारी इस नियुक्ति को आगामी समय में युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने और भाजपा की विचारधारा को युवाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि आशीष सिंह के अनुभव, संगठन क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं सक्रिय कार्यशैली का लाभ युवा मोर्चा को मिलेगा और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

गौरतलब है कि आशीष सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।नियुक्ति के पश्चात आशीष सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और युवाओं की भागीदारी से ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे जिले के युवाओं को भाजपा की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्रहित के विचारों से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।”
इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आशीष सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजयुमो जिला एमसीबी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर युवाओं के बीच प्रभावी कार्य करेगा।
![]()
