
*मानवता की मिसाल बना “रक्तदान महादान” ग्रुप,*
*जरूरतमंदों के लिए युवाओं का बढ़ता कारवां*
*मनेंद्रगढ़*
मनेन्द्रगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में मानव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आ रहा है। क्षेत्र के युवा समाजसेवी सुमित अग्रवाल द्वारा युवाओं को जोड़कर “रक्तदान महादान” नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाता है।

ग्रुप में जैसे ही किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलती है, क्षेत्र के युवा, समाजसेवी एवं रक्तदाता बढ़-चढ़कर आगे आते हैं और रक्तदान कर मानवता का परिचय देते हैं।

इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ हमारे तीन पुलिसकर्मी भाइयों ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए एक मासूम बच्ची के लिए O+ रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

वर्दी केवल कानून की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर किसी की जिंदगी बचाने का कार्य भी करती है। ऐसे कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वहीं भाई अर्श जायसवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
जन्मदिन को सेवा और मानवता से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। सभी ने अर्श जायसवाल को उज्ज्वल भविष्य एवं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी

इसके अलावा पत्रकार भाई ऋषि शर्मा को AB+ ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर भाई परमजीत खनूजा ने रक्तदान कर सहयोग किया और मानवता का परिचय दिया।
“रक्तदान महादान” ग्रुप आज क्षेत्र में उम्मीद और सहयोग का प्रतीक बन चुका है, जहां बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता की जाती है।
सुमित अग्रवाल ने अपील की है कि जब भी किसी को रक्त की जरूरत पड़े हम सभी भी समय-समय पर रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने का संकल्प लें।
“रक्तदान महादान है, और मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।”
![]()
