ठंड से राहत: समाज सेविका अनीता फरमानिया ने कई स्कूलों में बच्चों को बाँटे गर्म कपड़े
कोरिया।
क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए समाज सेविका श्रीमती अनीता फरमानिया ने जरूरतमंद बच्चों के लिए गर्म कपड़े वितरण का सराहनीय कार्य किया है। यह वितरण कार्यक्रम विकासखंड बैकुंठपुर, जिला कोरिया के विभिन्न शालाओं में आयोजित किया गया।

श्रीमती अनीता फरमानिया द्वारा सबसे पहले प्राथमिक शाला धनरास पारा पहुँचकर वहाँ के 35 बच्चों को स्वेटर व अन्य गर्म कपड़े प्रदान किए गए। इसके बाद उन्होंने हाई स्कूल खंधौरा का भ्रमण कर 53 बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े दिए।
इसी क्रम में मिडिल स्कूल खंधौरा में 45 बच्चों, तथा प्राथमिक शाला खंधौरा में 52 बच्चों को गर्म वस्त्र प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। अंत में माध्यमिक शाला इंदरपुर में 65 बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों और विद्यालय प्रबंधन में विशेष उत्साह देखने को मिला। शाला प्रबंधन, शिक्षक शिक्षिकाएँ और क्षेत्रवासियों ने ठंड के मौसम में बच्चों की मदद के लिए आगे आने पर समाज सेविका अनीता फरमानिया को हृदय से धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद बच्चों को वास्तविक सहायता प्रदान करते हैं।
क्षेत्र में लगातार गिरते तापमान के बीच यह पहल बच्चों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।
![]()
