एमसीबी जिले से पूर्व एल्डरमैन रवि जैन बने प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता
क्षेत्रभर के कांग्रेसजनों ने दी बधाई, कहा – संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी
रायपुर/मनेंद्रगढ़।
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश प्रभारी श्री अमित सिंह पठानिया, सह–प्रभारी डॉ. मोनिका मंड्रे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के निर्देशानुसार रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश क्रमांक CGPYC/0022152/2025 के तहत 11 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची में मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर (एमसीबी) जिले से पूर्व एल्डरमैन रवि जैन का नाम प्रदेश प्रवक्ता के रूप में शामिल किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों में हर्ष का माहौल है। जिलेभर के कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) गुलजेब अहमद द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारी रवि जैन ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा —
> “मैं प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं अपने पद की जिम्मेदारी का निर्वहन पार्टी के निर्देशानुसार पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। मेरा उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना एवं युवाओं को जोड़ना रहेगा।”
स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रवि जैन लंबे समय से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ है। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

प्रदेश स्तर पर अन्य जिन युवा नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है जिसमें ,लक्षित तिवारी, शुभम दुबे, सत्यजीत शेड़े, समीर सिंह चौहान, सलमान नवाब, स्वप्निल हुमने, मो. सरोज, रवि जैन, तहसीन अकरम, राकेश मौर्य, प्रीति ठाकुर शामिल है।
प्रदेश युवा कांग्रेस की यह नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों में अहम भूमिका निभाएगी।
![]()
