श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल का मनेंद्रगढ़ में हुआ भव्य शुभारंभ —
अब क्षेत्रवासियों को आंखों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा
मनेंद्रगढ़।
नगर में चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा देने वाले “श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल” का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर की सामाजिक, राजनीतिक एवं चिकित्सा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव मौजूद थीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुलाब कमरों, डॉक्टर विनय जायसवाल पूर्व विधायक एवं नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, पवन फरमानिया, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी, लखन श्रीवास्तव, डॉ. एस.एस. सिंह एवं डॉ. विकास पोद्दार, पूर्व नपा अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज मेमन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

साथ ही स्टार प्लस के सीरियल दिया और बाती की मुख्य कलाकार , संध्या राठी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मनेंद्रगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब आंखों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस हॉस्पिटल में आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है।

डॉ. जयंत एक्का एवं उनकी टीम ने बताया कि यहां सभी प्रकार की नेत्र चिकित्सा सुविधाएं जैसे — मोतियाबिंद ऑपरेशन, दूर और पास की नजर की जांच, कॉर्निया, ग्लूकोमा, रेटिना से जुड़ी बीमारियों का इलाज और अन्य नेत्र रोगों का समुचित उपचार किया जाएगा

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की चिकित्सा सुविधाएं छोटे नगरों में खुलना स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण की दिशा में सराहनीय कदम है।

अंत में डॉ. जयंत एक्का ने सभी अतिथियों एवं नगरवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल” का उद्देश्य लोगों की आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखना और उन्हें विश्वस्तरीय उपचार सुविधाएं सुलभ कराना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
![]()
