Oplus_131072
केवई नदी में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में मचा सनसनी
एमसीबी जिले के ग्राम पंचायत ताराबहरा में उस समय हड़कंप मच गया जब केवई नदी में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे, तभी उन्हें यह दिल दहला देने वाला दृश्य दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह को दी। सूचना मिलते ही अनीता सिंह मौके पर पहुंचीं और केल्हारी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दल के साथ पहुंची अनीता सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
पुलिस ने नदी से नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही प्रारंभ की है।
प्रथम दृष्टया यह दो से चार दिन का नवजात शिशु प्रतीत हो रहा है। बच्चे का लिंग और मृत्यु का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में गंभीर संवेदना और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
केल्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को नदी में किसने और क्यों फेंका।
पुलिस अब स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों और प्रसूता रिकॉर्ड्स की भी जांच करेगी ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
![]()
