Oplus_131072
*पुलिस ने किया अवैध न्यूड पार्टी आयोजन का भांडाफोड*
*आयोजकों और सहयोगियों को किया गिरफ्तार*
रायपुर।
राजधानी रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहे “RAIPUR’S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY” कार्यक्रम को आयोजित करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह अवैध आयोजन 21 सितंबर 2025 को एस.एस. फार्म हाउस, भाठागांव में प्रस्तावित था, जिसकी सूचना सोशल मीडिया से मिलते ही पुलिस की एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की टीम ने मिलकर छापा मार कार्रवाई की।

सोशल मीडिया पर “अपरिचित क्लब” नाम से प्रचार
पुलिस के अनुसार, यह कार्यक्रम “APARICHIT CLUB PRESENT” नाम से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रचारित किया जा रहा था। इसके लिए इंस्टाग्राम पेज भी बनाया गया था, जहां पोस्टर और वीडियो के माध्यम से युवाओं को आकर्षित किया जा रहा था। कार्यक्रम में एंट्री के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर भी की थी।

पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई
13 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि इस आयोजन में अश्लीलता और अनुचित गतिविधियों की संभावना है। इस पर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नरेश पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आयोजकों और सहयोगियों की पहचान की गई।

मुख्य आरोपियों की पहचान
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कार्यक्रम का आयोजन संतोष और अजय कर रहे थे।
फार्म हाउस का मालिक,अवनीश WHAT IS RAIPUR” नामक प्लेटफॉर्म से प्रमोशन कर रहा था।, जेम्स तेलीबांधा स्थित क्लब का संचालक है, अपने सहयोगियों दीपक और के साथ आयोजन को बढ़ावा दे रहा था।
दर्ज हुआ मामला
सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
धारा 4 (स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम)
धारा 67 (आईटी एक्ट)
धारा 79 (भारतीय न्याय संहिता)
आगे की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने इस आयोजन में शामिल होने के लिए बैंक खातों से रकम ट्रांसफर की थी, उनकी भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह नेटवर्क किसी बड़े गिरोह से तो नहीं जुड़ा है।
पुलिस की अपील
वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ऐसे आयोजनों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, जनता से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रचारित संदिग्ध पार्टियों और कार्यक्रमों से दूर रहें और किसी भी आपत्तिजनक आयोजन की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस कार्रवाई को युवाओं की सुरक्षा और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
![]()
