पूर्व मंत्री, विधायक भैयालाल राजवाड़े की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट
वीडियो दखें
रायपुर/सिमगा।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं बैकुंठपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक भैयालाल राजवाड़े की गाड़ी का आज सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना रायपुर से बैकुंठपुर लौटते समय सिमगा के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उनकी गाड़ी असंतुलित हो गई और एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी को हल्का नुकसान पहुँचा है, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।
विधायक भैयालाल राजवाड़े ने खुद जानकारी देते हुए बताया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा – “गाड़ी थोड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन मैं सकुशल हूँ और कुछ ही देर में घर पहुँच जाऊँगा।”
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया।
हादसे के बाद उनके और क्षेत्रवासियों ने खबर पाते ही हाल-चाल जानने के लिए लगातार फोन किया, चिंतित रहे, विधायक के सलामती की खबर से सभी ने राहत की साँस ली।
![]()
