Oplus_0
रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, वन विभाग की टीम पर हमला
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो ने खोली पोल, वीडीओ देखे
जिले में रेत माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वीडियो लगभग 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है, जो सिंगरौली जिले का बताया जा रहा है जिसकी पुष्टि बरगवां रेंजर ने भी की है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौके पर अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि रेत माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं और उन्हें प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। मामला सिंगरौली जिले का बताया जा रहा है।
पिछले साल भी हुआ था हमला
गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले भी वन विभाग की टीम पर इसी तरह के हमले का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बावजूद दोषियों पर ठोस कार्रवाई न होने से माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
कार्रवाई पर सवाल
सबसे अहम सवाल यह है कि इतने गंभीर मामले के सामने आने के बावजूद अब तक प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
जनता में असुरक्षा का माहौल
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कानून की रक्षा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर खुलेआम हमले हो रहे हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
![]()
