जिला क्रिकेट संघ कोरिया द्वारा ट्रायल की घोषणा
मनेंद्रगढ़।
क्रिकेट प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। सत्र 2026 – 2027 के लिए CSCS के आदेशानुसार जिला क्रिकेट संघ कोरिया (JCSK) द्वारा खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इन ट्रायल्स के माध्यम से विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे अवसर प्रदान किया जाएगा।

संघ ने स्पष्ट किया है कि इस चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है या फिर जिनका रिनुअल समय पर हो चुका है। यदि किसी खिलाड़ी के आवश्यक दस्तावेज अधूरे हैं, तो उन्हें ट्रायल शुरू होने से पूर्व जमा करना अनिवार्य होगा।
स्थान – स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड, मनेंद्रगढ़
समय – सुबह 09:00 बजे से
ट्रायल के दौरान जिला क्रिकेट संघ कोरिया (JCSK) के चयनकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इनमें मुख्य रूप से श्री विनोद जायसवाल, शारदा मरावी, अमित चावड़ा, गुरमीत सिंह, संजय सिंह, अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह रैना, सचिव आशीष अग्रवाल तथा सहायक के रूप में रमणीक सिंह रैना, अखंड प्रताप सिंह और किशन केवट शामिल होंगे।
ट्रायल की तिथियां ( वर्ग अनुसार)
U-14 वर्ग – 24 अगस्त (रविवार) सुबह 09:00 बजे
U-19 वर्ग – 31 अगस्त (रविवार) सुबह 09:00 बजे
U-23 एवं सीनियर वर्ग – 7 सितंबर (रविवार) सुबह 09 बजे
U-16 वर्ग – 14 सितंबर (रविवार) सुबह 09:00 बजे
सभी खिलाड़ियों के लिए सफेद ड्रेस और अपना व्यक्तिगत क्रिकेट किट साथ लाना अनिवार्य होगा।
जिला क्रिकेट संघ कोरिया का कहना है कि इन ट्रायल्स का उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर देना है।
![]()
