राजेन्द्र जग्गी चौथी बार रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
रायपुर
रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन की चुनावी आमसभा बुधवार को संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से उद्योग जगत के जाने-माने व्यवसायी राजेन्द्र जग्गी को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। विशेष बात यह रही कि यह उनकी लगातार चौथी पारी है। वे 2017 से लगातार इस पद पर आसीन हैं और इस बार भी उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी मनहर शाह एवं हरेंद्र जैन की उपस्थिति में आमसभा आयोजित हुई। सभा में अध्यक्ष पद हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए। इस अवसर पर विक्रम व्यास और सुशील सराफ ने राजेंद्र जग्गी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन मनोज जैन और राजेंद्र खटवानी ने किया। सदन से अन्य कोई नामांकन न आने पर चुनाव अधिकारियों ने सर्वसम्मति से सत्र 2025-28 के लिए राजेंद्र जग्गी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही उन्हें शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए।
व्यापारियों के हितैषी माने जाते हैं जग्गी
जग्गी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं तथा पूर्व में वे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व उपाध्यक्ष रफीक मेमन ने कहा कि जग्गी हमेशा जिले के व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।
निर्वाचन उपरांत आभार व्यक्त
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राजेंद्र जग्गी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन के विकास तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
सभा में उपस्थित गणमान्य
सभा में अनिल दुग्गड, अमित अग्रवाल, मनोज जैन, मनहर शाह, सुशील सराफ, गिरीश सिंघवी, विक्रम व्यास, पवन लूनिया, मनोज पंजवानी, शोएब अंसारी, राजेंद्र खटवानी, चैना राम चौधरी, हरीश गहलोत, हंसा राम चौधरी, हेमंत तोतला, जय किशन मोहता, पवन मोहता, कुलदीप जैन, रूप महाडिया, रोहन राजपूत, रमेश जैन, अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।
![]()
