🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
प्रिय नगरवासी भाइयों एवं बहनों,
आप सभी को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह दिन हमें हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, त्याग और देशप्रेम की याद दिलाता है।

आइए हम सभी एकजुट होकर अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में योगदान दें।
अपने घर एवं आसपास की साफ़-सफ़ाई बनाए रखें।
कचरा निर्धारित स्थान/नगर पंचायत द्वारा प्रदत्त डस्टबिन में ही डालें।
पानी एवं बिजली का सदुपयोग करें, अनावश्यक बर्बादी से बचें।
टैक्स एवं बिल समय पर जमा करें, ताकि विकास कार्य सुचारु रूप से चल सकें।
पौधारोपण करें एवं हरियाली बढ़ाने में सहयोग दें।
आइए, हम मिलकर अपने नगर को स्वच्छ, हरित और प्रगतिशील बनाएं और देश के विकास में योगदान दें।
जय हिन्द! 🇮🇳
श्रीमती ललिता रामा यादव
अध्यक्ष, नगर पंचायत खोगापानी
![]()


