नगर पंचायत खोगापानी में निर्माण कार्यों को लेकर भाजपा नेताओं में टकराव
कांग्रेसी नेता रामा यादव ने क्या कहा वीडीओ देखे
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.)।
नगर पंचायत खोगापानी क्षेत्रान्तर्गत वार्डों में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवालों ने भाजपा खेमे में ही टकराव की स्थिति पैदा कर दी है।
वार्ड क्रमांक 03,के पार्षद इरशाद अहमद ने कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि वार्ड क्रमांक 06 और वार्ड क्रमांक 15 में चल रहे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है और नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
कांग्रेसी नेता रामा यादव ने क्या कहा वीडीओ देखे

पत्र में उल्लेख किया गया है कि
वार्ड क्रमांक 06 में पोखरी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 10.88 लाख रुपये की लागत से हो रहा है, लेकिन गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा।
वार्ड क्रमांक 15 में स्टेट बैंक के पास पाथवे निर्माण कार्य 6.31 लाख रुपये में किया जा रहा है, पर वहां भी गुणवत्ता संदिग्ध है।

पार्षद इरशाद अहमद का कहना है कि ये दोनों कार्य स्थानीय भाजपा नेतृत्व वाले बोर्ड के समय हो रहे हैं, लेकिन इनमें मानक और पारदर्शिता पूरी तरह से नदारद है। उन्होंने कलेक्टर से तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कलेक्टर कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 18 अगस्त 2025 को नगर पंचायत कार्यालय खोगापानी में सुबह 10:30 बजे सार्वजनिक सुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
इसमें निर्माण कार्यों से जुड़े सभी दस्तावेज, माप पुस्तिका और भुगतान संबंधी जानकारी पेश की जाएगी। इस दौरान अगर गड़बड़ी पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
सूत्रों का कहना है कि इस शिकायत से भाजपा के स्थानीय नेताओं में आपसी खींचतान तेज हो गई है। कुछ नेता इस मुद्दे को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि नेता पार्टी की छवि धूमिल करने वाली हरकत बता रहे हैं।
![]()
