जिले में यूनिटी मार्च का होगा भव्य आयोजन — युवाओं में राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को होगा सशक्तीकरण
मनेंद्रगढ़।
आज अमृत सदन मनेंद्रगढ़ में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें मेरा युवा भारत के जिला प्रभारी सौरव निषाद की उपस्थिति में जानकारी दी गई कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह और आशीष मजूमदार ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में 13 नवंबर 2025 को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 10 किलोमीटर लंबी यूनिटी पदयात्रा निकाली जाएगी।

यूनिटी मार्च का रूट चार्ट
मार्च का शुभारंभ सांस्कृतिक भवन खोंगापानी से होगा, जो बी सीम होते हुए लेदरी सद्भावना ग्राउंड, गांधी चौक, जीएम ऑफिस, मेन मार्केट झगराखांड, खेडिया चौक मनेंद्रगढ़, छोटा साईं मंदिर, विवेकानंद चौक, गुरुद्वारा, सरस्वती विकास विद्यालय होते हुए भगत सिंह चौक पर समापन होगा, जहां एक समापन सभा आयोजित की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस अवसर पर जिले के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे, जिनमें —
माननीय देवेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद (राज्यसभा)
श्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री
माननीय श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक (मनेंद्रगढ़)
माननीय श्रीमती रेणुका सिंह, विधायक (भरतपुर-सोनहत)
श्रीमती यशवंती सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष
श्रीमती चंपा देवी पावले, भाजपा जिला अध्यक्ष
रामनरेश राय, महापौर, नगर निगम
श्रीमती प्रतिमा यादव, अध्यक्ष, नगर पालिका मनेंद्रगढ़
विरेंद्र राणा, अध्यक्ष, नगर पंचायत लेदरी
कौशल पटेल, अध्यक्ष, नगर पंचायत जनकपुर
सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहेंगे।
सांस्कृतिक व सामाजिक पहल
पदयात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
लेदरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
स्कूलों और कॉलेजों में प्री-इवेंट गतिविधियां जैसे — रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी और अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
NSS इकाइयों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।
राष्ट्रीय एकता का प्रतीक
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि —
> “यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है।”
गौरतलब है कि वर्ष 2014 से भारत सरकार द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है, जो सरदार पटेल की दूरदर्शी एकता की भावना को समर्पित है।
प्रेस वार्ता में आशीष सिंह, आशीष मजूमदार, रामचरित द्विवेदी , आनंद ताम्रकार, मनोज केशरवानी सहित भाजपा संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
