नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी इकबाल मेमन का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
मनेन्द्रगढ़ MCB
वार्ड क्रमांक 6 मौहपारपारा निवासी और नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. इकबाल मेमन (उम्र 60 वर्ष) का बीते शुक्रवार को दुखद निधन हो गया। वे नगर में अपने मधुर व्यवहार और सामाजिक सक्रियता के लिए विशेष पहचान रखते थे। स्व. मेमन चेंबर ऑफ कॉमर्स के सक्रिय सदस्य थे और सभी से हंसते-मुस्कुराते हुए घुल-मिलकर बात करने की उनकी आदत उन्हें खास बनाती थी।

उनके निधन की खबर से पूरे मेमन समाज और नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वे हारून मेमन के भाई थे। स्व. इकबाल मेमन अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, उन्हें देर रात स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।
अंतिम संस्कार में समाज के गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु, परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को जन्नत नसीब हो और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
![]()
