*पूर्व विधायक गुलाब कमरों के लगातार विरोध के बाद*
*एसपी चंद्र मोहन सिंह का सख्त एक्शन, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल*
जनकपुर (MCB), 03 अगस्त 2025।
जनकपुर क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर मचे सियासी और सामाजिक बवाल के बीच आखिरकार पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है।
जनकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर उप निरीक्षक ओमप्रकाश दुबे को जनकपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिले में जब भी कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है या अपराधी जल्द हाथ नहीं आते है या किसी प्रकार की समस्या होती है तो पुलिस विभाग द्वारा ओमप्रकाश दुबे को याद किया जाता है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने आदेश जारी कर पदस्थापना में बदलाव किए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, जिले के कुल 7 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने किया था लगातार विरोध
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने जनकपुर क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रही और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
पूर्व विधायक ने पुलिस महानिरीक्षक से भी शिकायत की थी और चेतावनी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो 7 अगस्त को थाने का घेराव किया जाएगा।
जनता और जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए निर्णय लिया , जिसे विभागीय सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

स्थानांतरण सूची के अनुसार मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:
निरीक्षक विवेक पाटले – लाइन हाजिर (रक्षित केंद्र, मनेंद्रगढ़)
उप निरीक्षक ओमप्रकाश दुबे – जनकपुर थाना प्रभारी
उप निरीक्षक जयवीर कुशवाहा – कोटाडोल थाना प्रभारी
धनंजय पाठक – कोड़ा चौकी प्रभारी
चेतराम राजवैद्य – मनेंद्रगढ़ (जिला विशेष शाखा से)
दिनेश्वर रवि – जिला विशेष शाखा प्रभारी बनाए गए (पूर्व में खड़गवां)
कवल साव – खड़गवां थाना प्रभारी
इस आदेश के साथ पुलिस विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि प्रशासनिक लापरवाही और जनाक्रोश को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


![]()
