श्यामलाल दीवान बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष
मनेंद्रगढ़।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष रामनरेश पटेल द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता श्यामलाल दीवान को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है

उपाध्यक्ष बनाए जाने पर श्यामलाल दीवान ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं ब्लॉक अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा आम जनता की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
श्यामलाल दीवान के उपाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

साथ ही सूची में कोषाध्यक्ष नजरियाश इक्का, उपाध्यक्ष पद पर शंभू घोष, मो. अकरम, परवेश राय, श्रीमती निमिष लकड़ा, श्यामलाल दीवान तथा वकील चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार महामंत्री पद पर शकील अहमद, प्रशांत जायसवाल, श्रीमती शांती टंडन, मनोज सेन, महेन्द्र सिंह, रामलाल, लेखनदास तथा शिवप्रसाद को नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर जीतेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मण यादव, बलराम बोरसे, राजेश कुमार, राजाराम, श्रीमती किरण चौधरी, प्रमोद ठाकुर, धर्मजीत, अन्न प्रताप तथा गणेश मलिक को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तेजप्रताप, मक्खन चक्रधारी, संदीप खलखों, चरकू, अनिल साहू तथा श्रीमती कमला को शामिल किया गया है।
![]()
