“वरिष्ठ कांग्रेसी और सांसद प्रतिनिधि बड़कू भैया ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से की मुलाकात।
चिरमिरी में पीलिया से तीन मौतों पर जताई चिंता”
MCB
वरिष्ठ कांग्रेसी और सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता बड़कू भैया ने छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव (बाबा) से मुलाकात कर संगठनात्मक और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती स्थिति को लेकर कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ी हुई है। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी और सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता बड़कू भैया ने छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

बड़कू भैया ने मुलाकात कर चिरमिरी क्षेत्र की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि हाल ही में पीलिया से तीन लोगों की मृत्यु की घटना ने स्थानीय नागरिकों को झकझोर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और मौसमी बीमारियों को रोकने में नाकामी के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छ पेयजल की अनुपलब्धता, आवश्यक दवाइयों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की अव्यवस्था जैसे मुद्दे चर्चा का मुख्य केंद्र रहे।
यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। शहर के नागरिकों को न तो पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल रही हैं और न ही सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इन हालातों ने नगरवासियों के जीवन को संकट में डाल दिया है।
जिस पर बाबा (टी.एस. सिंहदेव) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को चिरमिरी की समस्याओं के संबंध कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे को प्राथमिकता से निपटाया जाए और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ।
कांग्रेसी नेताओं और सांसद प्रतिनिधि ने बाबा का आभार व्यक्त किया।
![]()
