मनेंद्रगढ़ में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ,
आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सेवाएं
मनेंद्रगढ़।
क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में आज झगरा खाण्ड रोड में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनरल मैनेजर आभाष कुमार सतपथी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई, जहां उपस्थित अतिथियों ने माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात पट्टिका का अनावरण कर बैंक की नई शाखा को औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक परिचालन क्षेत्रीय कार्यालय बैकुंठपुर सवरिम प्रभात, शाखा प्रबंधक विपिन किशोर मिंज सहित मोहनलाल वैश्य, राकेश त्रिवेदी, सत्यनारायण, प्रांजल तिवारी, अभिषेक तिवारी, शिव कुमार सोनी, नेहा तिवारी तथा शाखा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रघुनाथ पोद्दार, सोहन पोद्दार, रिंकेश खन्ना, अवधेश तिवारी, वेंकटेश सिंह, एस. ताम्रकार सहित नगर एवं आसपास क्षेत्र के गणमान्य सदस्य, खाताधारक एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही।

जनरल मैनेजर आभाष कुमार सतपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं, डिजिटल सेवाएं तथा त्वरित ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
व्यापारियों ने कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से मनेंद्रगढ़ के व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। अब व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी, जिससे समय की बचत होगी और आर्थिक लेन-देन और भी सरल एवं सुरक्षित होगा।
व्यापारी रघुनाथ पोद्दार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि व्यापारियों के बीच छोटे नोटों और सिक्कों की समस्या हमेशा बनी रहती है। उन्होंने बैंक प्रबंधन से मांग की कि क्षेत्र के व्यापारियों को छोटे नोटों और सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि बैंक समय-समय पर व्यापारियों को अन्य आवश्यक सुविधाओं में भी सहयोग प्रदान करे, जिससे व्यापारिक कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। नई शाखा के शुभारंभ से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
![]()
