Oplus_0
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लापरवाही उजागर – स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
अंबिकापुर।
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुड़ी एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक महिला मरीज को बिना स्ट्रेचर और उचित सुविधा के अस्पताल परिसर में ले जाते हुए देखा गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल संज्ञान लिया और विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जांच के आदेश दिए।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि – “मरीजों की देखभाल और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग ने अस्पताल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि पूरे मामले की तत्काल जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने नर्सिंग स्टाफ एवं संबंधित कर्मचारियों से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस घटना से सबक लेते हुए अब मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
यह घटना कोई नई नहीं है आए दिन अस्पतालों में मरीजों के साथ ऐसा होता है, कभी खाट पर कभी बाइक पर कभी रोड पर मरीज ऐसे ही परेशान होता रहेगा ।
यह घटना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों को उजागर करती है बल्कि यह भी संकेत देती है कि अस्पतालों में संसाधनों और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
![]()
