प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ठेकेदार पर राजस्व भूमि के तालाब को नुकसान पहुंचाने का आरोप,
सांसद प्रतिनिधि राजकुमार पूरी ने की शिकायत।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)।
ग्राम पंचायत पसौरी में राजस्व भूमि पर स्थित पुराने सरकारी तालाब को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। ग्रामवासियों के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार ने अपने स्वार्थवश जेसीबी मशीन लगाकर तालाब के मेड को तोड़ दिया, जिससे लाखों रुपये की लागत से निर्मित तालाब को भारी क्षति हुई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि राजकुमार पुरी ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केल्हारी को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल जांच और कार्यवाही की मांग की है।

राजकुमार पुरी ने ज्ञापन में बताया कि —
तालाब की मेड टूट जाने से विद्यालय परिसर जो समीप स्थित है, वहां बड़ा हादसा होने का खतरा बन गया है।
तालाब के नष्ट होने से कृषि भूमि में जलभराव की व्यवस्था भी खत्म हो जाएगी, जिससे हर वर्ष सैकड़ों किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ठेकेदार एवं संबंधित विभागीय अधिकारी की यह लापरवाही व मनमानी, गांव के हितों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि यह कृत्य न केवल सरकारी संपत्ति की क्षति है, बल्कि किसानों और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ भी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब की मरम्मत, ठेकेदार पर कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
राजकुमार पुरी, सांसद प्रतिनिधि ने आग्रह किया है कि “गांव की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर प्रशासन तत्काल प्रभाव से ठोस कार्यवाही करे।”
![]()
