चैनपुर स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग — लाखों का नुकसान, दमकल कर्मियों ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मनेंद्रगढ़।MCB
शहर के चैनपुर इलाके में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्राथमिक अनुमान के अनुसार त्यौहार में पटाखे की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही खान बचाव केंद्र की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया। आग पर नियंत्रण पाने में बैकुंठपुर, चर्चा और मनेंद्रगढ़ नगर सेना की दमकल गाड़ियों ने भी लगातार कई घंटों तक प्रयास किया। दमकल कर्मियों की तत्परता बड़ी दुर्घटना से बचा लिया गया।
हालांकि, इस घटना के दौरान मनेंद्रगढ़ नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही भी उजागर हुई। बताया जा रहा है की नगर पालिका मनेद्रगढ़ में दमकल गाड़ी की की कोई तैयारी नहीं थी, गाड़ी की बैटरी भी खराब थी,जो कि घर लापरवाही है।
शहर में आसे से जिला स्तरीय राज उत्सव का भी आयोजन किया गया है ऐसी स्थिति में दमकल गाड़ी का इस तरह से तैयार न रहना चिंतनीय है।
बताया गया कि जब बैकुंठपुर और चर्चा से दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं, तब भी मनेंद्रगढ़ नगर पालिका की दमकल गाड़ी नहीं पहुँच पाई। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने नगरपालिका के कर्मचारियों की इस उदासीनता पर नाराजगी जताई और इसे शहर के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।
इस घटना को लेकर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन ने कहा —

> “मनेंद्रगढ़ के चैनपुर इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के लिए खान बचाव केंद्र की पूरी रेस्क्यू टीम का मैं तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ, जिनके अथक प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया जा सका। बैकुंठपुर, चर्चा एवं मनेंद्रगढ़ नगर सेना की दमकल टीमों का भी योगदान सराहनीय रहा। लेकिन यह अत्यंत दुख की बात है कि मनेंद्रगढ़ नगर पालिका की दमकल गाड़ी समय पर नहीं पहुँची, जिससे प्रशासन की लापरवाही उजागर होती है।”
हाफिज मेमन ने आगे कहा कि —
> “मैं उन सभी साथियों का भी आभार व्यक्त करता हूँ जो इस आकस्मिक विपदा के समय रातभर हमारे साथ खड़े रहे और हर संभव मदद की।”
📍 समाचार सारांश:
चैनपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग
लाखों का नुकसान, पटाखों के कारण आग लगने की आशंका
खान बचाव केंद्र और नगर सेनाओं की दमकल गाड़ियों ने घंटों चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुँची — प्रशासन पर सवाल
युवा कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज मेमन ने जताया आभार और लापरवाही पर नाराजगी
![]()
