मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ — लोक निर्माण विभाग में एसीबी की कार्रवाई,
21 हजार की रिश्वत लेते एसडीओ धराया
मनेंद्रगढ़।
आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की एक साथ कई जगहों पर कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़ के लोक निर्माण विभाग में अंबिकापुर से आई एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, PWD के एसडीओ सी.पी. बंजारे को एसीबी की टीम ने 21,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत मनेंद्रगढ़ के ही ठेकेदार अंकित मिश्रा से मांगी गई थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी में की थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया।

सी पी बाजरे , sdo
घटना के समय कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसीबी की टीम ने मौके से रकम जब्त कर ली है और आरोपी एसडीओ को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में आज एसीबी की विशेष टीमों द्वारा कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है।
बिलासपुर में कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है,
रायपुर में अब भी कार्यवाही जारी है,
और मनेंद्रगढ़ में भी टीम द्वारा पूछताछ और दस्तावेजी जांच की जा रही है।
इस बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एसीबी आने वाले समय में और भी अफसरों पर शिकंजा कस सकती है।
👉 मनेंद्रगढ़ में लोक निर्माण विभाग में एसीबी के जाल का केंद्र — एसडीओ सी.पी. बंजारे रिश्वत लेते पकड़े गए, ठेकेदार अंकित मिश्रा की शिकायत पर हुई कार्रवाई।
![]()
