March 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

बिछियाटोला में अवैध रेत भंडारण का आरोप, किसान जिला कमेटी अध्यक्ष ने कलेक्टर से की जांच की मांग मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)। जिले के ग्राम पंचायत बिछियाटोला में अवैध रेत भंडारण और परिवहन को लेकर शिकायत सामने आई है। किसान जिला कमेटी के अध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी ने कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि बिजुरी निवासी विवेक तिवारी को ग्राम पंचायत बिछियाटोला में रेत भंडारण की अनुमति दिनांक 16 अगस्त 2023 से 16 जून 2026 तक के लिए प्रदान की गई थी। निर्धारित अवधि के दौरान उनके द्वारा भंडारित रेत का विक्रय किया जा रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, रॉयल्टी पर्ची समाप्त होने के बाद दिनांक 22 नवंबर 2026 को जीपीएस फोटो के माध्यम से माइनिंग विभाग को भंडारण समाप्त होने की सूचना भेज दी गई थी। इसके बावजूद आरोप है कि लगभग एक सप्ताह से विवेक तिवारी द्वारा सूरजपुर जिले की रॉयल्टी पर्ची का उपयोग कर ट्रैक्टरों के माध्यम से रात और भोर के समय अवैध रूप से रेत लाकर बिछियाटोला में भंडारण किया जा रहा है। उपेन्द्र द्विवेदी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस तरह अवैध रूप से रेत का भंडारण और परिवहन शासन के नियमों के विरुद्ध है तथा इससे राजस्व की भी हानि हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।