मंडल-सेक्टर समिति गठन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 29 जुलाई को मनेंद्रगढ़ में
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंडल एवं सेक्टर समिति के पुनर्गठन हेतु मंडल-सेक्टर समिति गठन कार्यक्रम 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 29 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे मनेंद्रगढ़ के विमल श्री टॉकीज में आयोजित होगी।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय अमरजीत भगत करेंगे। बैठक में मंडल-सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक संगठनात्मक मजबूती हेतु अत्यंत आवश्यक है, जिसमें जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारीगण, नगर अध्यक्ष, मंडल एवं सेक्टर कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसीजन की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
![]()
