oplus_0
मनेन्द्रगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी,
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने दिया समर्थन
मनेन्द्रगढ़।
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मनेन्द्रगढ़ में लगातार चौथे दिन भी जारी है। कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

गुरुवार को भरतपुर–सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरो धरना स्थल पहुंचे और कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की समस्याएँ पूरी तरह जायज़ हैं और इन्हें तत्काल मान लिया जाना चाहिए।

कमरो ने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने उस समय कर्मचारी संघ और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच वार्ता कराई थी। उस वार्ता के बाद सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए मानदेय में 27 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान बजट में रखा था, लेकिन वर्तमान सरकार के आने के बाद आज तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि –
“हम कर्मचारियों के साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे। उनकी लड़ाई पूरी तरह उचित है और मैं उनके साथ खड़ा हूँ।”
धरना स्थल पर पूर्व विधायक के पहुंचने से कर्मचारियों में उत्साह दिखा और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन

![]()
