Oplus_131072
जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम इंदिरा मिश्रा का ‘ऑपरेशन क्लीन’, एक ही दिन में केल्हारी में 512 बोरी जब्त
MCB/केल्हारी।
आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन के निर्देश पर केल्हारी की अनुविभागीय अधिकारी (SDM) इंदिरा मिश्रा ने बुधवार को कोचियों और अवैध धान स्टॉक करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
दिनभर चले इस अभियान में कुल 512 बोरी अवैध धान जब्त किया गया, जिससे कोचियों में हड़कंप मच गया है।

डोड़की धान खरीदी केंद्र के पास शेड से 74 बोरी
डोड़की तिराहा के समीप झोपड़ी से 28 बोरी
चरवाही क्षेत्र के आर. के. ट्रेडिंग से 170 बोरी पुराना धान
चरवाही के एक अन्य ठिकाने से 200 बोरी अवैध धान
इस तरह कुल 512 बोरी धान जब्त कर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी खरीदी से पहले किसी भी कोचिए की चाल नहीं चलेगी।

एसडीएम इंदिरा मिश्रा ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में धान का अवैध स्टॉक यह दर्शाता है कि कोचिए आगामी खरीदी में अवैध धान खपाने की कोशिश में थे।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है ताकि किसानों को उनका वाजिब मूल्य मिल सके और कोई बिचौलिया उनका हक न छीन सके।
जब्त किए गए धान को सरकारी नियमों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु सुरक्षित रखा गया है।
बड़ी कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासन 15 नवंबर की धान खरीदी को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
![]()
