महिला नेत्री पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस —
महिला सम्मान पर हमला कांग्रेस को मंजूर नहीं —
बृहस्पति सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
मनेंद्रगढ़।
पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा कांग्रेस नेत्री सुश्री जारिता लेफ्तलांग के विरुद्ध सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक मंचों पर की गई अनर्गल, असत्य एवं अमर्यादित टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि
“श्री बृहस्पति सिंह के बयानों से यह स्पष्ट है कि वे मानसिक रूप से असंतुलित हो चुके हैं। वे पहले ही कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किए जा चुके हैं, फिर भी आज वे यह दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे पार्टी के शुभचिंतक हैं। सवाल यह उठता है कि जब वे अब कांग्रेस का हिस्सा ही नहीं हैं, तो किस हैसियत से कांग्रेस की चिंता करने की बात कर रहे हैं?”

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि
“बृहस्पति सिंह की भाषा और व्यवहार न केवल एक महिला जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि यह महिला सम्मान एवं सामाजिक मर्यादा के खिलाफ भी है। इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी उनके राजनीतिक दिवालियापन और मानसिक असंतुलन का प्रमाण है।”
उन्होंने इस प्रकरण पर थाना मनेन्द्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 500, 509 एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि
“बृहस्पति सिंह का यह बयान राजनैतिक द्वेष और व्यक्तिगत हताशा का प्रतीक है। जो व्यक्ति खुद पार्टी से निष्कासित है, वह कांग्रेस की नीतियों या नेतृत्व पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं रखता।”
पूर्व महापौर डमरू रेड्डी ने कहा कि
“महिलाओं के सम्मान पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे असत्य एवं असंवेदनशील बयान महिला सशक्तिकरण की भावना के विपरीत हैं।”
आखिर क्या कहा पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने वीडीओ देखे
स प्रकरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी सौरव मिश्रा ने बताया कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है, तो जिला कांग्रेस संगठन महिला सम्मान की रक्षा और राजनीतिक मर्यादा के पक्ष में जनआंदोलन प्रारंभ करेगा।
![]()
