तिरंगे का अपमान —
- मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केल्हारी, विकासखंड मनेंद्रगढ़ में लापरवाही का चरम देखने को मिला।
15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद, झंडा शाम से पहले उतारना अनिवार्य है, लेकिन यहाँ आज तक तिरंगा वैसे ही लटका हुआ है।
देश की आन–बान–शान तिरंगे का सम्मान जहाँ हर नागरिक का कर्तव्य है, वहीं शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत गैरजिम्मेदार प्राचार्य और शिक्षक इस मूलभूत मर्यादा तक निभाने में असफल रहे।
सोशल मीडिया में पोस्ट के बाद तिरंगे को उतारा गया।
👉 सवाल उठता है कि जब ये शिक्षक राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं कर पाए, तो बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने की उम्मीद कैसे की जाए?
जनता पूछ रही है—
क्या ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर जिला शिक्षा विभाग
एमसीबी कोई कड़ी कार्यवाही करेगा या फिर हमेशा की तरह फाइलों में लीपापोती कर देगा..?
तिरंगे का अपमान करने वालों पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए, वरना शिक्षा विभाग पर ही उठेंगे सवाल!
विज्ञापन














![]()
