आम आदमी पार्टी ने विकास पांडेय को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी, बने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अध्यक्ष
मनेंद्रगढ़, 03 नवम्बर 2025।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश इकाई ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए विकास पांडेय को जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने यह निर्णय युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लिया है।

कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने विकास पांडेय को नई ज़िम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और कहा कि वह लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि विकास पांडेय अरविंद केजरीवाल जी के साथ दिल्ली में NGO के माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और अन्ना आंदोलन के दौरान उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी।
श्री मिश्रा ने आगे कहा कि विकास पांडेय पार्टी के फाउंडर मेंबर हैं और उन्होंने दिल्ली, पंजाब, मेवात, गोवा सहित एमसीबी जिले में संगठन निर्माण और चुनावी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास पांडेय के नेतृत्व में पार्टी जिले में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर विकास पांडेय ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश इकाई के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि –
> “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया है। जिले के सभी साथियों का भी धन्यवाद, जिनके सहयोग और विश्वास के कारण मुझे यह अवसर मिला। हम सभी मिलकर पार्टी के सिद्धांतों और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अब आगामी 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह जुट चुकी है।
> “राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक जी जिस रणनीति पर पंजाब और गुजरात में कार्य कर चुके हैं, उसे अब छत्तीसगढ़ की ज़मीन पर लागू किया जाएगा। इस अभियान में जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका होगी।”
विकास पांडेय को बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सभापति, कृषि स्थायी समिति (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) श्रीमती सुखमंती सिंह, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, जिला महासचिव राजेश मंगतानी, जिला महामंत्री (संगठन) विश्वजीत पांडेय, मनेंद्रगढ़ विधानसभा प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष संदीप यादव, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नदीम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, रैनी तिवारी, संगोपत सिंह, जिला सचिव कासिम उमर, दिनेश बघेल, रामप्रवेश साहू, जाहिद अली, अनिल पासवान, राजेंद्र अहिरवार, कमलेश अहिरवार, मनमोहन सांधे, शारदा यादव, रज्जू सिंह, सतीश द्विवेदी, अमित द्विवेदी, सीता सिंह, गुलाबिया सिंह, राजबाई, इंद्रभान सिंह (सरपंच), सुमेर सिंह, समर बहादुर सिंह, गोविंद प्रजापति, रामा यादव, राम कृपाल प्रजापति, गजरूप सिंह वालन्द, राजेंद्र सिंह, नारायण बैगा, शांति बैगा, भरत कुशवाहा, दीपक तिवारी, दीपक कुर्रे, विनोद, उज्ज्वल, हुसैन, संगीता, परुल, अफसर अली, अभिजीत, वाजिद अली, विवेक यादव, पवन सेन, अमित चक्रवर्ती सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
![]()
