मनेंद्रगढ़ में स्वर्णकार समाज का भव्य आयोजन सम्पन्न
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराज अजमीढ़ देव की जयंती
मनेन्द्रगढ़ (छ.ग.)।
केंद्रीय समिति स्वजातीय स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़ एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला स्वजातीय स्वर्णकार समाज जिला इकाई के तत्वावधान में राजस्थान भवन मनेन्द्रगढ़ में स्वर्णकार समाज के संस्थापक श्री श्री 1008 अजमीढ़ देव जी महाराज जी की जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में महाराज अजमीढ़ जी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित किया गया और पूजा अर्चना की गई।
साथ ही उपस्थित अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों ने समाज के विकास के बारे में चर्चा की और ऐसे ही समाज के लिए संदेश दिया और समाज में एकता बनाए रखने की अपील की।


कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगोली, पेंटिंग और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के पश्चात विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

इस अवसर पर अलग अलग प्रांतों से पधारे हमारे अतिथि केंद्रीय समिति स्वजातीय स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेश सोनी जी एवं कोतमा क्षेत्र से पधारे पूर्व विधायक श्री सुनील सराफ जी,एवं प्रदेशकोषाध्यक्ष श्री छेदीलाल सराफ जी,प्रदेशउपाध्यक्ष श्री विष्णु सराफ जी स्वजातीय स्वर्णकार समाज समिति मध्यप्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती छाया सोनी जी,प्रदेश सचिव श्रीमती नीतू सोनी जी श्रीमती अनुसुइया सोनी केंद्रीय समिति स्वजातीय स्वर्णकार समाज छत्तीसगढ़ के सरगुजा प्रभारी श्री नरेश सोनी जी,विश्रामपुर से पधारे जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोनी जी महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सोनी जी गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला से पधारे महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रानीसतीश सोनी जी,श्री धनी सोनी जी मरवाही,मुख्य समिति सलाहकार बिहारी लाल सराफ,एम.सी.बी. जिला स्वजातीय स्वर्णकार समाज के जिला संयोजक श्री घनश्याम सोनी जी,एम.सी.बी. जिला स्वजातीय स्वर्णकार समाज के जिला महामंत्री श्री विकास सोनी (निक्की)
एम.सी.बी.जिला स्वजातीय स्वर्णकार समाज जिला अध्यक्ष श्री रामदास सोनी
एम.सी.बी.जिला उपाध्यक्ष
श्री कृष्णा सोनी एम.सी.बी.जिला स्वजातीय स्वर्णकार समाज जिला संरक्षक
श्री अभिराज सोनी
एम.सी.बी.जिला स्वजातीय स्वर्णकार समाज जिला कोषाध्यक्ष श्री आकाश सोनी
एम.सी.बी.जिला स्वजातीय स्वर्णकार समाज महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता सोनी जी,महिला जिला महामंत्री श्रीमती राजकुमारी सोनी जी, महिला जिला संगठन मंत्री श्रीमती वंदना सोनी जी,महिला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति सोनी जी महिला जिला कोषाध्यक्ष कुमारी प्रिंसी सोनी जी जयकुमार सोनी, विशेष सोनी श्रीमती अमिता सोनी, मीडिया प्रभारी श्री रविंद्र सोनी केंद्रीय समिति, क्षेत्रीय समिति एवं स्थानीय समिति के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगल गीत एवं समाज की एकता व प्रगति के संकल्प के साथ किया गया।
![]()
