Oplus_131072
“फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट की बड़ी पहल—दूरस्थ गांवों में पहुँचे स्वेटर व अध्ययन सामग्री”*
“मानवता की मिसाल बनी अनीता फरमानिया।
मनेंद्रगढ़।
स्वर्गीय श्रीमती सरस्वती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से जिले में एक प्रेरणादायक और मानवीय पहल को आगे बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित समाजसेविका श्रीमती अनीता फरमानिया द्वारा मनेंद्रगढ़ विकासखंड के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़ों एवं अध्ययन सामग्री का बड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार, संकुल केंद्र नागपुर एवं नागपुर (अ) के अंतर्गत आने वाले सभी आंगनवाड़ी, बालवाड़ी, प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का भ्रमण करते हुए लगभग 800 अभावग्रस्त और जरूरतमंद बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े (स्वेटर) तथा कॉपी वितरित की गई।

श्रीमती अनीता फरमानिया पिछले कई वर्षों से जिले के विभिन्न दूरस्थ, बीहड़ एवं पिछड़े क्षेत्रों में पहुँचकर मानव सेवा का कार्य करती आ रही हैं। वे हर वर्ष गरीब परिवारों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े, जूता-मोजा, कॉपी, कंपास बॉक्स एवं अन्य जरूरी सामग्री वितरित कर मानवता की मिसाल पेश कर रही हैं। उनकी यह पहल कई गांवों के लिए संबल और प्रेरणा बन चुकी है।

आज के वितरण कार्यक्रम में प्राथमिक शाला मुख्तियारपारा, सलका, सरोला, चिरईपानी, सेंधा, सरभोका, नागपुर, माध्यमिक शाला सलका, चिरईपानी, सरभोका, लाई, तथा हायर सेकेंडरी स्कूल नागपुर के सैकड़ों बच्चों तक यह सामग्री पहुंचाई गई। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विद्यालयों के शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों ने इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि—
“ऐसे सेवाभावी कार्य न केवल बच्चों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में करुणा और मानवता की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।”
श्रीमती अनीता फरमानिया का यह सेवाभाव निस्संदेह जिले के सामाजिक सरोकारों के लिए एक उदाहरणीय पहल है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देता है।
![]()
