Oplus_0
विवादों को जन्म देने वाला भालू आखिरकार पकड़ा गया
वन विभाग ने भालू को पिंजरा लगाकर पकड़ा
MCB
मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में पिछले डेढ़ माह से एक भालू की मौजूदगी ने लोगों के बीच दहशत और चर्चाओं का माहौल बना रखा था। कॉलोनियों और आस-पास के इलाकों में भालू के घूमने की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके चलते यह मुद्दा आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच टकराव का कारण बन गया।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भालू का मामला स्थानीय से बढ़कर उच्च स्तर तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं होती रहीं और लोग अपने-अपने अंदाज में भालू की मौजूदगी पर राय देते रहे। इस बीच वन विभाग के रेंजर ने तो यहां तक कह दिया था कि क्षेत्र में कोई भालू है ही नहीं, लेकिन लोगों द्वारा लगातार सबूत पेश किए जाने के बाद विभाग दबाव में आ गया।
वन विभाग ने मोहम्मद आदिल नामक व्यक्ति का सहयोग लिया जिसने 5 दिनों तक लगातार नजर रखी और भालू पिंजरे के अंदर गया मोहम्मद आदिल की हिम्मत के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं
इसके बाद वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाई और कॉलोनी के आसपास पिंजरा लगाया। आज देर रात उस पिंजरे में एक भालू कैद हो गया। पकड़े गए भालू को देखकर शहरवासियों ने राहत की सांस ली, क्योंकि लगातार असुरक्षा की स्थिति बनी हुई थी।
फिलहाल भालू को वन विभाग चपलीपानी भेज रहा है देखे वीडीओ
हालांकि अब बड़ा सवाल यह है कि पकड़ा गया भालू वही है या कोई दूसरा। क्योंकि जिस भालू के कारण इतना बड़ा विवाद खड़ा हुआ था, उसकी गतिविधियां और पहचान को लेकर संदेह बना हुआ है। लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि कहीं आसपास और भालू तो नहीं घूम रहे, जो फिर से शहर के लिए खतरा बन सकते हैं।
फिलहाल वन विभाग ने पकड़े गए भालू को सुरक्षित कब्जे में लिया है और उसे जंगल में छोड़े जाने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं शहर के लोगों को अब उम्मीद है कि उनका भय कम होगा और भालू की दहशत से छुटकारा मिलेगा।
अब देखना यह होगा कि वन विभाग आगे और सतर्कता बरतता है या नहीं, क्योंकि अगर दूसरा भालू भी आसपास मौजूद हुआ तो यह कहानी यहीं खत्म नहीं होगी।
![]()
