जिले के सरपंच लामबंद — ग्राम पंचायतों में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर सौंपा ज्ञापन
MCB मनेंद्रगढ़।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच आज एकजुट होकर प्रशासनिक अमले के खिलाफ लामबंद हो गए। ग्राम पंचायतों में महीनों से ठप पड़े विकास कार्यों और निधियों की देरी से वितरण को लेकर सरपंचों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा।

सरपंचों ने अपने ज्ञापन में मांग की कि ग्राम पंचायतों के मूलभूत विकास कार्य, 15वें वित्त आयोग की राशि, संस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु आवंटन, तथा मनरेगा के लंबित कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए। उनका कहना है कि आवश्यक निधियों के अभाव में नालियों, सड़कों, पेयजल व्यवस्था, आंगनबाड़ी भवनों और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के कार्य पूरी तरह रुक गए हैं।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे सरपंचों ने कहा कि यदि जल्द कार्यवाही नकी जाए।

इस दौरान सरपंचों की मांगों का जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, सदस्य उजित नारायण सिंह एवं रामजीत लकड़ा (भगत बाबू) ने समर्थन करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि पंचायतों की बकाया राशि शीघ्र जारी कर जनहित के कार्यों को गति प्रदान की जाए।

ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सारांश:
पंचायतों में विकास कार्य ठप
सरपंचों ने कलेक्टर व सीईओ को सौंपा ज्ञापन
15वें वित्त आयोग, मनरेगा व सांस्कृतिक निधि की माँग
जिला पंचायत उपाध्यक्ष व सदस्यों का समर्थन
जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
![]()
