मनेद्रगढ़ तहसील साहू संघ का निर्वाचन सम्पन्न — महेश साहू बने तहसील स्तरीय अध्यक्ष
मनेद्रगढ़।
जिला साहू संघ मनेद्रगढ़ के अध्यक्ष के नेतृत्व में बरबसपुर में तहसील साहू संघ मनेद्रगढ़ का चुनाव बड़ी ही उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की आरती के साथ की गई, जिसके पश्चात् सर्वसम्मति से मनेद्रगढ़ तहसील के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सर्वसम्मति से महाराजपुर निवासी महेश साहू को मनेद्रगढ़ तहसील साहू संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं राजेंद्र साहू (बरबसपुर) उपाध्यक्ष, श्रीमती सीमा साहू (नागपुर) महिला उपाध्यक्ष, रवि कुमार साहू (लोहारी) संगठन सचिव तथा श्रीमती अनीता साहू (लोहारी) महिला संगठन सचिव चुनी गईं।

मनोनीत पदाधिकारियों में कुशन साहू (मनेद्रगढ़) को उपाध्यक्ष, रामसजीवन साहू (लोहारी) को महामंत्री, दीपक कुमार साहू (नागपुर) को कोषाध्यक्ष, रामकुमार साहू (लोहारी) को सचिव एवं कौशल साहू (मनेद्रगढ़) को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम का संचालन मनमोहन साहू (लोहारी) के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष महेश साहू ने कहा कि “साहू समाज में एकता लाना हमारी प्राथमिकता है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठजनों के बीच समन्वय स्थापित करना ही हमारा लक्ष्य होगा।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश साहू पूर्व में वर्ष 2016-17 में ब्लॉक अध्यक्ष मनेद्रगढ़ रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कोरिया जिला साहू संघ के संयुक्त सचिव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में जिला साहू संघ अध्यक्ष रामबरन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कोरिया रामस्वरूप साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री एमसीबी बसंत साहू, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता (मनेद्रगढ़) सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा में चंद्रप्रकाश साहू, रामकुमार साहू (सभापति लोहारी), नानकराम साहू, संतलाल साहू, राजकुमार साहू, दिनेश साहू, मोतीलाल साहू, सुखलाल साहू, सातमन्यु साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।
![]()
