स्कूल में गिरी आसमानी बिजली, टली बड़ी दुर्घटना
मनेन्द्रगढ़/MCB।
आज मनेन्द्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत बेलबहरा हायर सेकेंडरी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक स्कूल भवन पर आसमानी बिजली गिर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और स्कूल के पास से गुज़र रही 11 केवी की लाइन में भीषण आग लग गई।
आग की लपटें उठते ही वहां मौजूद शिक्षक और छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ देर तक स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा

बाल-बाल बचे छात्र और शिक्षक
स्कूल के स्टाफ ने बताया कि घटना के समय कक्षाओं में बच्चे मौजूद थे।
स्कूल के नजदीक से गुज़र रही लाइन से होते हुए नीचे नहीं आया, अन्यथा स्थिति बहुत भयावह हो सकती थी। छात्रों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

स्थानीय लोगों और शिक्षकों की सतर्कता से टला हादसा
स्कूल कर्मचारियों ने फौरन बिजली विभाग को सूचना दी। विभागीय अमले ने मौके पर पहुंचकर विद्युत लाइन को बंद कराया और आग पर काबू पाया।

शिक्षकों और छात्रों ने कहा कि भवन पास से गुजर रही 11 केवी लाइन लगातार खतरा बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए इस लाइन को स्कूल परिसर से हटाया जाए या भूमिगत किया जाए।
ग्रामीणों की मांग
गाँव के लोगों ने भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब स्कूल के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन चिंता का कारण बनी हो। यदि समय रहते विभाग ध्यान नहीं देगा तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
![]()
