चली गोली, घायल युवक का मनेंद्रगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
मनेन्द्रगढ़।
मंगलवार की शाम को गोली लगने के चलते एक युवक पर इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
👉 पीड़ित की पहचान
घायल युवक की पहचान सरफराज पिता सगीर, निवासी बिजुरी माइनर्स कॉलोनी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। वह अंडा बिरयानी बेचने का कार्य करता है। सूत्रों से पता चला है कि आपसी दोस्तों में किसी बात को ले कर गोली चल गई और सरफराज की जांघ में आ कर लगी।
गोली लगने के बाद सरफराज को तत्काल बिजुरी के किसी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मनेंद्रगढ़ ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद मनेंद्रगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
👉 आरोपी गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार बिजुरी पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, की वास्तविक वजह और आरोपी की विस्तृत जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
👉 दहशत का माहौल
इलाके में डर का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा होकर घटना की जानकारी लेने पहुंचे।
![]()
