विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य आयोजन,
सर्व आदिवासी समाज जिला MCB की ओर से तैयारियां पूरी
MCB
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज, जिला MCB के तत्वावधान में 9 अगस्त 2025 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिलेभर के आदिवासी समाज के सगा-जन, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अपील की है कि समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और इसे सफल बनाएं।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 11:00 बजे होगी, जिसमें रैली सिविल लाइन स्थित साईं मंदिर के पास से प्रारंभ होकर विमल श्री टॉकीज तक पहुंचेगी। रैली में आदिवासी समाज के पारंपरिक वाद्ययंत्र, नृत्य और सांस्कृतिक झलकियां देखने को मिलेंगी, जो समाज की गौरवशाली परंपरा का परिचय देंगी।
भ्रमण के पश्चात विमल श्री टॉकीज परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों के साथ-साथ युवा वर्ग की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।
![]()
